हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति का कार्यक्रम “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा” का आयोजन पंजाबी धर्मशाला पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद निधि कोष के संयोजक विवेक ढींगरा, प्रमुख शिक्षाविद सी. एल. सोनी व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने 76 वे गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज भारत विश्व की तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। आज भारत के युवा पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए उच्च पदों को सुशोभित कर रहे हैं।
आज भारतवर्ष के युवा नये-नये स्टार्टअप ला कर उन्नति के नये आयाम बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोद के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, H.M.V.A के प्रधान रामरतन यादव व श्रीराम शाखा भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष जतिन सैनी C.A. ने कहा कि आज हमारे वीर सैनिक बड़ी कर्मठता के साथ देश की सीमाओं पर डटे हुए हैं। जिसके कारण हमारी सीमाएं चारों ओर से सुरक्षित है। महिला संयोजक शशि जुनेजा, महिला प्रधान निशा सीकरी व शिक्षाविद मधु गुप्ता ने कहा कि वर्तमान भारत के विकास में महिलाओं का भी पूरा योगदान है।

आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय के साथ-साथ सशस्त्र सेनाओं में भी महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रही है। कोरियोग्राफर अजय चलाया ने सभी को “सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी” गीत पर नृत्य का आनंद दिलाया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शिक्षाविद उषा यादव, रंगमंच कलाकार मनोज मौजी, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, सतपाल शास्त्री व सुदर्शन मेहंदीरत्ता को सम्मानित किया गया। आयें हुए अतिथियों को भारत माता, चंद्रशेखर आजाद, शहीदे आजम भगत सिंह व राम दरबार के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्यतः हिमांशु पिपलानी, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, राजेंद्र यादव बालावास, सुनीता, डॉ नीरू वर्मा, श्याम सुंदर, विनोद गोयल व साथियों ने सहयोग किया।