जाटूसाना के BDPO कार्यालय में पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

आज स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जाटूसाना में थी। उसी जाटूसाना में जो उनके पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की कर्मस्थली रहा है। परिसीमन से पूर्व की राजनीति में एक समय इसी जाटूसाना विधानसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह विधानसभा में पहुंचते थे। अब जाटूसाना कोसली विधानसभा का हिस्सा है। आरती राव ने पहले शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके बाद जाटूसाना में आयोजित शहीद सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। इस मौके पर कोसली के विधायक अनिल यादव डहीना विशेष रूप से मौजूद थे। रेवाड़ी की भाजपा जिला प्रधान वंदना पोपली व अन्य

आज स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जाटूसाना में थी। उसी जाटूसाना में जो उनके पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की कर्मस्थली रहा है। परिसीमन से पूर्व की राजनीति में एक समय इसी जाटूसाना विधानसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह विधानसभा में पहुंचते थे। अब जाटूसाना कोसली विधानसभा का हिस्सा है। आरती राव ने पहले शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके बाद जाटूसाना में आयोजित शहीद सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

इस मौके पर कोसली के विधायक अनिल यादव डहीना विशेष रूप से मौजूद थे। रेवाड़ी की भाजपा जिला प्रधान वंदना पोपली व अन्य मेहमान भी आरती राव के साथ थे। नारनौल के नसीबपुर में प्रस्तावित शहीद स्मारक को लेकर आरती ने कहा कि CM नायब सैनी से मिलने के बाद वह संतुष्ट है। सीएम ने नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाने का आश्वासन दिया है। फाइलों में जो अड़चन होगी, उन्हें दूर किया जाएगा। अब नसीबपुर को लेकर विवाद नहीं है। राव नरबीर सिंह के जवाब के बाद सही स्थिति की जानकारी ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *