आर. पी. एस. विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन। सी.बी.एस.ई. राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन सिरसा में हुआ। इस प्रतियोगिता में दिल्ली रोड़ स्थित आर. पी. एस. स्कूल रेवाड़ी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जीतने वाले प्रतिभागियों में नियति ने प्रथम स्थान, तानी व उत्तम ने टॉप फाइव (मुख्य पाँच) में स्थान प्राप्त किया।
स्कूल पहुँचने पर विजेता प्रतिभागियों को स्कूल प्रधानाचार्य विक्रम यादव,शैक्षणिक डीन ईश ढींगरा व माध्यमिक विभाग अध्यक्षा सुनीता यादव ने सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि टॉप पाँच में स्थान प्राप्त करके हमारे होनहार छात्र-छात्राएं सी.बी.एस.ई. राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य ने अन्य बच्चों को भी इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।