नगर निकायों को ₹587 करोड़ जारी, CM बोले- हर फैसला जनहित में लें

चंडीगढ़। हरियाणा में मंगलवार (25 मार्च) को नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पंचकूला में हुए इस कार्यक्रम में 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका व नगर परिषदों के प्रधान, और 687 वार्डों के पार्षदों-सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निकायों को ₹587 करोड़ की राशि जारी करने की घोषणा की और पार्षदों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की। नगर निकायों के 725 प्रतिनिधियों ने शपथ ली शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत अंबाला उपचुनाव में मेयर बनीं शैलजा सचदेवा के शपथ लेने से हुई। इसके बाद 7 नगर निगमों के अन्य मेयरों और वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। सोनीपत निगम उपचुनाव में विजयी मेयर राजीव जैन ने भी शपथ ली। इसके बाद नगर परिषदों, नगर पालिकाओं के प्रधान और पार्षदों ने शपथ ली। CM सैनी के संबोधन की 3 मुख्य बातें मेयरों और अन्य निकाय प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मेयरों और अन्य निकाय पदाधिकारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। अब मेयर का मानदेय ₹30,000, सीनियर डिप्टी मेयर का ₹25,000 और डिप्टी मेयर का ₹20,000 होगा। नगर परिषद प्रधान को ₹18,000, नगर पालिका प्रधान को ₹15,000, उप प्रधान को ₹12,000 और पार्षदों को भी बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। डिजिटल सेवाओं…

हरियाणा में 62 निकायों के ₹1400 करोड़ का हिसाब नहीं, हिसार-गुरुग्राम समेत 10 नगर निगमों में गड़बड़ी

ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, विधानसभा कमेटी ने जताई गबन की आशंका और सख्त कार्रवाई की सिफारिश गुरुग्राम। हरियाणा के 62 शहरी निकायों, जिनमें 10 नगर निगम भी शामिल हैं, में 1,400 करोड़ रुपये के खर्च का कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह रकम टेंपरेरी एडवांस के रूप में अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए दी गई थी, लेकिन इसका उपयोग किस तरह हुआ, इसके सबूत नहीं मिले। मामला विधानसभा की शहरी स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्था कमेटी की समीक्षा में सामने आया, जब 2019-20 की ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई। कमेटी ने इस अनियमितता को लेकर सरकार से गबन की आशंका जताई है और जांच के आदेश देने के साथ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। खास बात यह है कि जिन 9 नगर निगमों में गड़बड़ी पाई गई, वहां हाल ही में चुनाव हुए हैं और नए मेयरों का शपथ ग्रहण इसी महीने होना है। क्या है टेंपरेरी एडवांस और इसमें कैसे हुई…

BJP सांसद का बड़ा दावा, देसी दारू से किसानों की INCOME में होगी तिगुनी बढ़ोतरी

चरखी दादरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह ने रविवार को चरखी दादरी में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार देसी दारू बनाने की अनुमति देती है, तो इससे न केवल किसानों की आय में तिगुनी बढ़ोतरी हो सकती है, बल्कि नकली शराब पर भी अंकुश लगेगा। इस बयान में उन्होंने देसी दारू के उत्पादन को किसानों के उत्पादों से जोड़ने का प्रस्ताव रखा, जिससे कृषि क्षेत्र को नया  अवसर मिलेगा और हरियाणा की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। देसी दारू से कृषि आधारित उद्योग को मिलेगा नया बाजार सांसद धर्मबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देसी दारू बनाने की अनुमति मिलने से किसानों के उत्पादों जैसे जौ,  अंगूर, गन्ने का रस और अन्य प्राकृतिक पौधों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे किसानों को न केवल एक नया बाजार मिलेगा, बल्कि कृषि आधारित उद्योगों का भी विकास होगा। उनका मानना है कि इस कदम से हरियाणा के कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और राज्य की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इसके अलावा, धर्मबीर सिंह ने यह भी कहा कि इस कदम से नकली शराब के उत्पादन पर रोक लगेगी, जिससे शराब पीने से होने वाली मौतों की घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे अवैध शराब की समस्या हल होगी और जनता को सुरक्षित शराब मिल सकेगी। आर्थिक और सामाजिक विकास की नई दिशा धर्मबीर सिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर भी अपनी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि चरखी- दादरी में आईआईटी और औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। अगर इन परियोजनाओं पर काम शुरू होता है, तो यह क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और आर्थिक विकास की  दिशा में एक बड़ा कदम होगा। सांसद ने यह भी दावा किया कि बीजेपी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और 2047 तक हरियाणा और केंद्र में केवल …

अहीरवाल की सियासत गरमाई, मंत्री नरबीर ने मेयर विवाद पर साधा निशाना

मानेसर मेयर पर मंत्री नरबीर की नाराजगी, राव इंद्रजीत पर तीखा वार गुरुग्राम – हरियाणा के वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर तीखा  हमला बोला है। उन्होंने मानेसर मेयर चुनाव के संदर्भ में पार्टी को नसीहत दी कि “क्रिमिनल छवि के लोगों को भाजपा में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस पर अंतिम निर्णय संगठन का होगा। उनका यह बयान पूर्व गैंगस्टर राकेश हयातपुर की पत्नी डॉ. इंद्रजीत यादव को लेकर आया, जिन्होंने हाल ही में भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल यादव को हराकर निर्दलीय चुनाव जीता था। मेयर के पति की राव इंद्रजीत से नजदीकी मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव खुद को राव इंद्रजीत समर्थक बताकर चुनाव लड़ रही थीं। हाल ही में उनके पति राकेश हयातपुरिया ने राव इंद्रजीत से मुलाकात की थी और कहा था, “अगर राजा साहब (राव इंद्रजीत) कहेंगे, तो भाजपा में शामिल हो जाऊंगा।” इसे लेकर ही राव नरबीर सिंह ने अपनी नाराजगी जताई।…

जैन मंदिर पहुंचने पर मुनि प्रणम्य सागर का हुआ जोरदार स्वागत

रेवाड़ी, 22 मार्च । जैना आचार्य विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि प्रणम्य सागर महाराज का संघ सहित शनिवार को नगर के मॉडल टाउन स्थित…

जस्टिस यशवंत वर्मा केस में नया मोड़, न्यायपालिका में पारदर्शिता और अफवाहों की सच्चाई

* सुप्रीम कोर्ट ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- ट्रांसफर प्रक्रिया अभी जारी * फायर विभाग ने नकदी मिलने की खबरों को बताया आधारहीन *…

हरियाणा के किसानों पर 60 हजार करोड़ का कर्ज, सिरसा में सबसे ज्यादा बकाया राशि

राज्य में  27.7  लाख किसानों पर बकाया कृषि ऋण सिरसा के किसानों पर 6,102 करोड़ रुपये का कर्ज हिसार में सबसे अधिक किसान कर्जदार चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों…

ग्रीन व्यू सोसायटी के 3 टावर गिरेंगे, निवेशकों को ब्याज सहित रिफंड मिलेगा

गुरुग्राम:  सेक्टर-37 डी स्थित नैशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) की ग्रीन व्यू सोसायटी के तीन टावरों को गिराने की अनुमति मिल गई है। सोसायटी के ई, एफ और जी टावर को तोड़ा जाएगा, जो एक निजी स्कूल से सटे हुए हैं। इन टावरों को असुरक्षित करार दिया गया था और निवासियों ने काफी समय से इन्हें गिराने की मांग की थी। टावर ध्वस्त करने के बाद नया निर्माण कार्य शुरू होगा, और निवेशकों को उनके पैसे ब्याज सहित रिफंड किए जाएंगे। 270 परिवारों को मिला था फ्लैट, निर्माण पर उठे थे सवाल एनबीसीसी ने 2011 में ग्रीन व्यू सोसायटी का निर्माण कार्य शुरू किया और 2019 तक कई परिवार इसमें रहने लगे। कुल 784 फ्लैट बनाए गए थे, जिनमें से 270 परिवारों को कब्जा सौंपा गया था। हालांकि, जल्द ही निर्माण कार्य की…

अहिल्याबाई की जयंती पर पिलाई “राष्ट्रवादी विचारधारा” की घुट्टी

लोकमाता होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन-आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ सुरेंद्र पाल ने डाला प्रकाश रेवाड़ी, 26 फरवरी: अहिल्याबाई होल्कर…

सामाजिक संस्था पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी का उद्देश्य कोई बच्चा न रहे अशिक्षित

 शहर की सामाजिक संस्था पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के अध्यक्ष भारत पालीवाल ने बताया के शहर के एक परिवार ने बच्चों के स्कूल की…