हरियाणा BJP मुख्यालय पंचकूला होगा शिफ्ट, केंद्र की मंजूरी से बदलाव- 6 अप्रैल को पंचकूला में उद्घाटन, 4 बड़ी वजहें सामने आईं

——————————— ——————————— चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने मुख्यालय को रोहतक से पंचकूला शिफ्ट करने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिल चुकी है। पार्टी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को पंचकूला स्थित नए मुख्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भी बड़ा आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक गतिविधियां अब पंचकूला से BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रोहतक कार्यालय को कार्यकर्ता प्रशिक्षण स्कूल में बदला जाएगा, जबकि प्रशासनिक गतिविधियां पंचकूला से संचालित होंगी। रोहतक का मुख्यालय ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन संगठनात्मक जरूरतों और रणनीतिक दृष्टि से पंचकूला को अब अधिक उपयुक्त माना गया है। मुख्यालय शिफ्ट के पीछे 4 प्रमुख वजहें 1. 600 सीटों वाला बड़ा सभागार पंचकूला के पार्टी कार्यालय ‘पंचकमलम’ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें 600 सीटों वाला सभागार भी है, जिससे बड़े आयोजनों और बैठकों के लिए यह जगह अधिक उपयुक्त हो जाती है। 2. विधायकों और कार्यकर्ताओं की…

पत्नी के प्रेमी को जिंदा दफनाने की खौफनाक साजिश, 48 घंटे में प्लानिंग और मर्डर, राज खुलने में लगे 3 महीने

————————————————— ————————————————————— रोहतक। हरियाणा के रोहतक में बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पंचकर्मा टीचर जगदीप की हत्या की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। चरखी दादरी के राजकरण ने पत्नी के प्रेमी को खत्म करने की योजना 48 घंटे में तैयार की और उसे अंजाम तक भी पहुंचा दिया। इस मर्डर का खुलासा होने में पूरे तीन महीने लग गए। पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड राजकरण और उसके दो साथियों हरदीप और धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। गायब हुआ टीचर, मोबाइल लोकेशन से खुला राज सितंबर 2024 में रोहतक की मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बतौर पंचकर्मा थेरेपिस्ट जॉइन करने वाले जगदीप 24 दिसंबर 2024 को अचानक गायब हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके ताऊ ईश्वर सिंह को जानकारी दी, मगर उन्हें कुछ पता नहीं था। इसके बाद 3 फरवरी 2025 को शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जगदीप का मोबाइल सिग्नल चरखी दादरी के पैंतावास गांव में मिल रहा है। चौंकाने वाली बात यह थी कि जिस घर में जगदीप किराए पर रहते थे, उसी मकान मालिक की बेटी दीपा की शादी इसी गांव में हुई थी। पुलिस को शक हुआ कि जगदीप और दीपा के बीच कोई संबंध था, जिसके कारण उसकी लोकेशन वहां मिली। मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए आरोपी, 7 फुट गहरे गड्ढे में मिली लाश जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर हरदीप और धर्मपाल को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल की और पुलिस को पैंतावास गांव के बाबा कालू वाला डेरे के पास ले गए। यहां तालाब किनारे 7 फुट गहरे गड्ढे में जगदीप की लाश दबी मिली। 25 मार्च को पोस्टमॉर्टम कर शव को बाहर निकाला गया।…

₹12 करोड़ की स्कूल बिल्डिंग बनी कबाड़, 4 साल से नहीं लगी एक भी परमानेंट क्लास

– उद्घाटन के बाद से स्कूल वीरान, अब पशुओं का अड्डा बना– कोड न मिलने के कारण नहीं हो पाई कक्षाओं की शुरुआत– विधायक बोले- जल्द मिलेगा कोड, फिर शुरू होंगी क्लासेस फ़रीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया हाईटेक गर्ल्स स्कूल अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। 15 अप्रैल 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका उद्घाटन किया था, लेकिन चार साल बाद भी यहां नियमित कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। स्कूल परिसर में झाड़ियां उग आई हैं, दरवाजे टूट चुके हैं और पंखे खराब हो चुके हैं। अब यह स्कूल पशुओं का अड्डा बन गया है। उद्घाटन के बाद भी नहीं शुरू हुई पढ़ाई बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में बनाए गए इस स्कूल का उद्घाटन बड़े स्तर पर किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, तत्कालीन शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और विधायक मूलचंद शर्मा भी शामिल थे। इस स्कूल को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया गया था, लेकिन आज तक यहां कोई परमानेंट क्लास शुरू नहीं हो सकी। 2022 में बॉयज स्कूल किया गया था शिफ्ट शिक्षा विभाग के अनुसार, साल 2022 में इस स्कूल में अस्थायी रूप से अंबेडकर चौक स्थित बॉयज स्कूल को शिफ्ट किया गया था। वहां नई इमारत के निर्माण के चलते छात्रों को यहां भेजा गया था। एक साल बाद जब नई बिल्डिंग तैयार हो गई, तो छात्रों को वापस वहां भेज दिया गया। इसके बाद से यह स्कूल एक बार फिर खाली पड़ा है। स्कूल कोड न मिलने से…

रेवाड़ी में हिन्दू नव वर्ष विक्रमी सम्वंत 2082 के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन

रेवाड़ी के झज्जर  रोड स्थित श्रीराम पैलेस पर हिन्दू नव वर्ष विक्रमी सम्वंत 2082 के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हवन तथा…

सही सुझाव के साथ सामने आए पूर्व सिंचाई मंत्री डा. अभय सिंह यादव

नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाने के मुद्दे पर अहीरवाल की राजनीति में उबाल आया हुआ है। विधानसभा में नारनौल के विधायक ओपी यादव के एक…

जाटूसाना के BDPO कार्यालय में पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

आज स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जाटूसाना में थी। उसी जाटूसाना में जो उनके पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की कर्मस्थली रहा है। परिसीमन…

विधानसभा में ओपी यादव ने पूछा नसीबपुर के शहीद स्मारक का सवाल, राव नरबीर ने नहीं दिया ठोस जवाब

नसीबपुर में शहीद स्मारक पर नरबीर की ‘ना’ठंडे जवाब से अहीरवाल की राजनीति गर्मलोगों को पसंद नहीं आया मंत्री का रुखा जवाब एनजेपी न्यूज, हरियाणा:अहीरवाल…

अभय चौटाला का सात राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष बनाने का मतलब-सत्ता के लिए होगा संघर्ष

क्या हम कहेंगे एक थी जजपा? क्या इनेलो का बचेगा अस्तित्व? क्या करेंगे हुड्डा, अभय व दुष्यंत?  एक दिन पूर्व 25 मार्च को ही इनेलो ने…