रेवाड़ी में हिन्दू नव वर्ष विक्रमी सम्वंत 2082 के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन

रेवाड़ी के झज्जर  रोड स्थित श्रीराम पैलेस पर हिन्दू नव वर्ष विक्रमी सम्वंत 2082 के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हवन तथा…

सही सुझाव के साथ सामने आए पूर्व सिंचाई मंत्री डा. अभय सिंह यादव

नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाने के मुद्दे पर अहीरवाल की राजनीति में उबाल आया हुआ है। विधानसभा में नारनौल के विधायक ओपी यादव के एक…

HARYANA के 3 लाल परिवारों और राजघरानों की राजनीति पर बात, विधानसभा का बजट सत्र

विधानसभा के बजट सत्र में नजर आई विरासत की राजनीति की। विशेष रूप से तीन लालों की, यानी भजनलाल, बंसीलाल और देवीलाल परिवार की और…

विधायकों को 1 करोड़ का लोन, हरियाणवी सॉन्ग बैन पर बवाल

—————————————————————————— चंडीगढ़। हरियाणा के विधायकों को अब घर बनाने के लिए ₹1 करोड़ तक का लोन मिलेगा। पहले यह सीमा ₹80 लाख थी। इसी तरह, कार लोन की सीमा भी ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹20.40 लाख कर दी गई है। खास बात यह है कि यह कर्ज मात्र 4% ब्याज दर पर मिलेगा, जबकि बाजार में हाउसिंग लोन पर 8-10% और कार लोन पर करीब 9% ब्याज देना पड़ता है। यह निर्णय शुक्रवार (28 मार्च) को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन लिया गया। संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने ‘हरियाणा विधानसभा सदस्य सुविधा संशोधन विधेयक’ पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। राज्य गीत लॉन्च, बजट सत्र स्थगित हरियाणा को पहली बार आधिकारिक राज्यगीत मिला। विधानसभा में सर्वसम्मति से ‘जय-जय-जय हरियाणा’ को मंजूरी दी गई और इसे लॉन्च किया गया। इसके साथ ही 7 मार्च से चल रहा बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। हरियाणवी सॉन्ग बैन पर विवाद, दो मंत्री सिंगर्स के समर्थन में विधानसभा में गन कल्चर को लेकर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने पर लगे बैन का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने इस पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार कलाकारों के साथ ज्यादती कर रही है। सरकार के ही दो मंत्रियों—अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी—ने भी सिंगर्स का समर्थन किया। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि इन कलाकारों ने हरियाणा की पहचान बनाने में योगदान दिया है। कृष्ण बेदी ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा कि पहले शादियों में पंजाबी गाने बजते थे, लेकिन अब हरियाणवी गानों को पहचान मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले पर फैसले की मांग की। वल्गर गानों पर कड़ी…

पुतिन की भारत यात्रा तय, यूक्रेन युद्ध के बाद पहली विदेश यात्रा होगी

 यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार पुतिन करेंगे भारत दौरा, नई व्यापारिक साझेदारी पर होगी चर्चा। 2021 के बाद पहली भारत यात्रा, द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का…

इमिग्रेशन बिल पास, घुसपैठ पर सख्ती का नया कानून

बांग्लादेशी घुसपैठ पर केंद्र का कड़ा रुख, पश्चिम बंगाल सीमा सुरक्षा पर विवाद —————————————————————————————— नई दिल्ली। 27 मार्च को लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025  पारित हो गया, जिससे अवैध घुसपैठ और विदेशी नागरिकों की निगरानी के नियमों को कड़ा कर दिया गया है। इस बिल पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत अब अवैध घुसपैठियों के लिए…

DELHI का पहला ₹1 लाख करोड़ का बजट, यमुना के  लिए 500 करोड़ और महिला समृद्धि योजना

—————————————————————————————— नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राज्य का पहला ₹1 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट में कई प्रमुख योजनाओं का ऐलान किया गया, जिसमें महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सबसे बड़ा फोकस महिला समृद्धि योजना पर था, जिसके लिए ₹5100 करोड़ का प्रावधान किया गया। इसके तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज सफाई के लिए बड़ा कदम यमुना नदी और दिल्ली के सीवेज सिस्टम की सफाई के लिए ₹9000 करोड़ का बजट रखा गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की घोषणा की। इसमें केंद्र सरकार का ₹5 लाख का लाभ और दिल्ली सरकार का ₹5 लाख का अतिरिक्त योगदान शामिल है। महिला सुरक्षा और मातृत्व वंदन परियोजना महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने 50 हजार नए सुरक्षा कैमरे लगाने का ऐलान किया। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त ₹21,000 देने वाली मातृत्व वंदन परियोजना के लिए ₹210 करोड़ का प्रावधान किया गया। विपक्ष पर तंज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी AAP सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “AAP ने शीश महल बनवाए, हम गरीबों के लिए घर बनाएंगे।” इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी जिद और योजनाओं की नाकामियों के लिए जिम्मेदार ठहराया। DTC का कुप्रबंधन…

सांसदों की सैलरी और पेंशन बढ़ी, अब हर सांसद को ₹1.24 लाख

वेतनमें 24% इजाफा | पूर्व सांसदों की पेंशन ₹31 हजार | भत्ते और सुविधाएं भी बढ़ीं नई दिल्ली। सरकार ने सांसदों के वेतन में 24% की बढ़ोतरी कर दी है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की। अब सांसदों को प्रति माह ₹1.24 लाख वेतन मिलेगा, जो पहले ₹1 लाख था। यह बढ़ोतरी कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (लागत मुद्रास्फीति सूचकांक) के आधार पर 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। पूर्व सांसदों की पेंशन और अन्य भत्ते भी बढ़े सांसदों को ये अतिरिक्त भत्ते भी मिलेंगे…

BJP सांसद का बड़ा दावा, देसी दारू से किसानों की INCOME में होगी तिगुनी बढ़ोतरी

चरखी दादरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह ने रविवार को चरखी दादरी में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार देसी दारू बनाने की अनुमति देती है, तो इससे न केवल किसानों की आय में तिगुनी बढ़ोतरी हो सकती है, बल्कि नकली शराब पर भी अंकुश लगेगा। इस बयान में उन्होंने देसी दारू के उत्पादन को किसानों के उत्पादों से जोड़ने का प्रस्ताव रखा, जिससे कृषि क्षेत्र को नया  अवसर मिलेगा और हरियाणा की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। देसी दारू से कृषि आधारित उद्योग को मिलेगा नया बाजार सांसद धर्मबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देसी दारू बनाने की अनुमति मिलने से किसानों के उत्पादों जैसे जौ,  अंगूर, गन्ने का रस और अन्य प्राकृतिक पौधों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे किसानों को न केवल एक नया बाजार मिलेगा, बल्कि कृषि आधारित उद्योगों का भी विकास होगा। उनका मानना है कि इस कदम से हरियाणा के कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और राज्य की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इसके अलावा, धर्मबीर सिंह ने यह भी कहा कि इस कदम से नकली शराब के उत्पादन पर रोक लगेगी, जिससे शराब पीने से होने वाली मौतों की घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे अवैध शराब की समस्या हल होगी और जनता को सुरक्षित शराब मिल सकेगी। आर्थिक और सामाजिक विकास की नई दिशा धर्मबीर सिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर भी अपनी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि चरखी- दादरी में आईआईटी और औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। अगर इन परियोजनाओं पर काम शुरू होता है, तो यह क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और आर्थिक विकास की  दिशा में एक बड़ा कदम होगा। सांसद ने यह भी दावा किया कि बीजेपी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और 2047 तक हरियाणा और केंद्र में केवल …