कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा हुआ उजागर : अर्जुनराम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। देश के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। इससे पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किस तरह हरियाणावासियों को लूटा गया तथा पर्ची-खर्ची की सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं के साथ धोखा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने दलितों को केवल अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। विदेश में बैठकर आरक्षण को समाप्त करने की बात करने वाले राहुल गांधी के बयान से कांगे्रस का दलित विरोधी चेहरा पूरी तरह उजागर हो गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आदर्श नगर स्थित जाटव बस्ती में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं व आयोजकों की ओर से केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली व एडवोकट कमल निंबल भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अुर्जन मेघवाल ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आरक्षण समाप्त करने संबंधी भारतीय जनता पार्टी पर झूठा आरोप लगाकर वोट हथियाने का काम किया, लेकिन राहुल गांधी विदेश में बैठकर स्वयं आरक्षण समाप्त करने की बात कह रहे हैं। इससे कांग्रेस का दोगला व दलित विरोधी चेहरा पूरी तरह उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि दलितों के उत्थान को लेकर भाजपा ने अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की, जबकि कांग्रेस उसे केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करती आ रही है, लेकिन दलित समाज कांग्रेस को वोट की ताकत से जवाब देने का इंतजार कर रहा है। रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि आरक्षण के नाम पर कांग्रेस जनता के साथ लगातार झूठ बोलती आ रही है। युवाओं के साथ कांग्रेस ने सदैव धोखा किया है, जबकि भाजपा ने योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-पर्ची के रेवाड़ी में छह हजार युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को कमल के निशान का बटन दबाकर उन्हें सफल बनाएं, रेवाड़ी की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा।

 केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। देश के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। इससे पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किस तरह हरियाणावासियों को लूटा गया तथा पर्ची-खर्ची की सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं के साथ धोखा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को केवल अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। विदेश में बैठकर आरक्षण को समाप्त करने की बात करने वाले राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा पूरी तरह उजागर हो गया है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आदर्श नगर स्थित जाटव बस्ती में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं व आयोजकों की ओर से केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली व एडवोकट कमल निंबल भी मौजूद रहे।