नोएडा में एडल्ट कंटेंट का बड़ा नेटवर्क, ED की रेड में करोड़ों की कमाई का खुलासा

—————————————————————— – साइप्रस-नीदरलैंड के खातों में 23 करोड़ का ट्रांजैक्शन – हाई-टेक स्टूडियो में शूटिंग, लाइव स्ट्रीमिंग से मोटी कमाई – सोशल मीडिया के जरिए मॉडल्स की भर्ती ————————————————————————— नोएडा। नोएडा के सेक्टर-105 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में एक बड़े एडल्ट कंटेंट नेटवर्क का खुलासा हुआ है। यहां एक कपल हाई-…

हरियाणा BJP मुख्यालय पंचकूला होगा शिफ्ट, केंद्र की मंजूरी से बदलाव- 6 अप्रैल को पंचकूला में उद्घाटन, 4 बड़ी वजहें सामने आईं

——————————— ——————————— चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने मुख्यालय को रोहतक से पंचकूला शिफ्ट करने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिल चुकी है। पार्टी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को पंचकूला स्थित नए मुख्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भी बड़ा आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक गतिविधियां अब पंचकूला से BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रोहतक कार्यालय को कार्यकर्ता प्रशिक्षण स्कूल में बदला जाएगा, जबकि प्रशासनिक गतिविधियां पंचकूला से संचालित होंगी। रोहतक का मुख्यालय ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन संगठनात्मक जरूरतों और रणनीतिक दृष्टि से पंचकूला को अब अधिक उपयुक्त माना गया है। मुख्यालय शिफ्ट के पीछे 4 प्रमुख वजहें 1. 600 सीटों वाला बड़ा सभागार पंचकूला के पार्टी कार्यालय ‘पंचकमलम’ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें 600 सीटों वाला सभागार भी है, जिससे बड़े आयोजनों और बैठकों के लिए यह जगह अधिक उपयुक्त हो जाती है। 2. विधायकों और कार्यकर्ताओं की…

पत्नी के प्रेमी को जिंदा दफनाने की खौफनाक साजिश, 48 घंटे में प्लानिंग और मर्डर, राज खुलने में लगे 3 महीने

————————————————— ————————————————————— रोहतक। हरियाणा के रोहतक में बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पंचकर्मा टीचर जगदीप की हत्या की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। चरखी दादरी के राजकरण ने पत्नी के प्रेमी को खत्म करने की योजना 48 घंटे में तैयार की और उसे अंजाम तक भी पहुंचा दिया। इस मर्डर का खुलासा होने में पूरे तीन महीने लग गए। पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड राजकरण और उसके दो साथियों हरदीप और धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। गायब हुआ टीचर, मोबाइल लोकेशन से खुला राज सितंबर 2024 में रोहतक की मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बतौर पंचकर्मा थेरेपिस्ट जॉइन करने वाले जगदीप 24 दिसंबर 2024 को अचानक गायब हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके ताऊ ईश्वर सिंह को जानकारी दी, मगर उन्हें कुछ पता नहीं था। इसके बाद 3 फरवरी 2025 को शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जगदीप का मोबाइल सिग्नल चरखी दादरी के पैंतावास गांव में मिल रहा है। चौंकाने वाली बात यह थी कि जिस घर में जगदीप किराए पर रहते थे, उसी मकान मालिक की बेटी दीपा की शादी इसी गांव में हुई थी। पुलिस को शक हुआ कि जगदीप और दीपा के बीच कोई संबंध था, जिसके कारण उसकी लोकेशन वहां मिली। मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए आरोपी, 7 फुट गहरे गड्ढे में मिली लाश जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर हरदीप और धर्मपाल को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल की और पुलिस को पैंतावास गांव के बाबा कालू वाला डेरे के पास ले गए। यहां तालाब किनारे 7 फुट गहरे गड्ढे में जगदीप की लाश दबी मिली। 25 मार्च को पोस्टमॉर्टम कर शव को बाहर निकाला गया।…

₹12 करोड़ की स्कूल बिल्डिंग बनी कबाड़, 4 साल से नहीं लगी एक भी परमानेंट क्लास

– उद्घाटन के बाद से स्कूल वीरान, अब पशुओं का अड्डा बना– कोड न मिलने के कारण नहीं हो पाई कक्षाओं की शुरुआत– विधायक बोले- जल्द मिलेगा कोड, फिर शुरू होंगी क्लासेस फ़रीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया हाईटेक गर्ल्स स्कूल अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। 15 अप्रैल 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका उद्घाटन किया था, लेकिन चार साल बाद भी यहां नियमित कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। स्कूल परिसर में झाड़ियां उग आई हैं, दरवाजे टूट चुके हैं और पंखे खराब हो चुके हैं। अब यह स्कूल पशुओं का अड्डा बन गया है। उद्घाटन के बाद भी नहीं शुरू हुई पढ़ाई बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में बनाए गए इस स्कूल का उद्घाटन बड़े स्तर पर किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, तत्कालीन शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और विधायक मूलचंद शर्मा भी शामिल थे। इस स्कूल को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया गया था, लेकिन आज तक यहां कोई परमानेंट क्लास शुरू नहीं हो सकी। 2022 में बॉयज स्कूल किया गया था शिफ्ट शिक्षा विभाग के अनुसार, साल 2022 में इस स्कूल में अस्थायी रूप से अंबेडकर चौक स्थित बॉयज स्कूल को शिफ्ट किया गया था। वहां नई इमारत के निर्माण के चलते छात्रों को यहां भेजा गया था। एक साल बाद जब नई बिल्डिंग तैयार हो गई, तो छात्रों को वापस वहां भेज दिया गया। इसके बाद से यह स्कूल एक बार फिर खाली पड़ा है। स्कूल कोड न मिलने से…

Haryana सरकार का एक्शन, गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गाने बैन

———————— – अब तक 14 हरियाणवी गाने यूट्यूब से हटाए गए– 154 मिलियन व्यूज वाला गाना भी बैन– सरकार की कार्रवाई से इंडस्ट्री में हड़कंप —————— चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले हरियाणवी गानों पर कड़ा एक्शन लिया है। पिछले 24 घंटों में पांच और गानों को यूट्यूब से हटाया गया है, जिससे अब तक कुल 14 गानों पर बैन लगाया जा चुका है। सरकार की इस कार्रवाई से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। जहां कुछ लोग इस फैसले की सराहना कर रहे हैं, वहीं कई गायक इसका विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में उठा था मामला हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद सरकार ने तेजी दिखाते हुए यूट्यूब से कई गानों को हटाने का निर्णय लिया। हालांकि, सरकार के इस फैसले पर खुद उसके मंत्री और विधायक भी अलग-अलग राय रख रहे हैं। कुछ मंत्री कलाकारों के समर्थन में हैं, जबकि कुछ सरकार की इस नीति को सही ठहरा रहे हैं। इन गानों पर लगाया गया बैन सरकार ने शुक्रवार और शनिवार को जिन पांच गानों को हटाया, उनमें अमित सैनी रोहतकिया का एफिडेविट, मासूम शर्मा का 2 बंदे, सुमित पारता का पिस्तौल, हर्ष संधू का बंदूक और राज मावर व मनीषा शर्मा का बदमाशी शामिल हैं। इन गानों में से दो में हरियाणवी स्टार प्रांजल दहिया ने भी अभिनय किया था। 154 मिलियन व्यूज वाले गाने पर भी चला सरकार का डंडा सरकार ने यूट्यूब पर बेहद लोकप्रिय गानों को भी बैन कर दिया। हर्ष संधू और प्रांजल दहिया का गाना बंदूक, जिसे तीन साल पहले अपलोड किया गया था और 154 मिलियन से ज्यादा व्यूज थे, उसे भी इंडिया डोमेन में हटा दिया गया है। इसी तरह, सुमित पारता के पिस्तौल गाने को तीन महीने में 20 मिलियन व्यूज मिल चुके थे, लेकिन सरकार ने इसे भी हटा दिया। बैन होते ही गानों…